HomeदेशGujarat Assembly Election 2022: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को...

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को रिजल्ट

Published on

नई दिल्ली:

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का आज को ऐलान हो गया। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में 182 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को होगी।

पहले चरण में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर और दूसरे चरण की 17 नवंबर को

पहले चरण में 1 दिसंबर को 89 विधानसभा सीट और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पहले चरण में नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर रखी गई है। वहीं दूसरे चरण में नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी।

अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा गुजरात विधानसभा का कार्यकाल

गुजरात में कुल 4,90,89,765 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2,53,36,610 और 2,37,51,738 महिला मतदाता शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है। अब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए आदर्श आचार संहिता भी गुरुवार से लागू हो जाएगी।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this