Homeदेशगुदड़ी का लाल- कभी जूते के लिए नहीं थे पैसे, अब Saqib...

गुदड़ी का लाल- कभी जूते के लिए नहीं थे पैसे, अब Saqib hussain खेलेंगे IPL

Published on

विकास कुमार
बिहार के गोपालगंज के लाल साकिब हुसैन का सेलेक्शन आईपीएल के लिए हुआ है। साकिब हुसैन शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में खेलेंगे। गरीब परिवार से आने वाले साकिब हुसैन के पास एक वक्त में जूते खरीदने तक के लिए पैसे नहीं होते थे। लेकिन बीसीए के चेयरमैन राकेश तिवारी ने उनका उत्साह बनाए रखा। हुसैन ने बताया कि राकेश तिवारी एक बार गोपालगंज गए थे और वहीं पर उन्होंने साकिब हुसैन के अंदर छिपी प्रतिभा को महसूस कर लिया था। तिवारी ने ही साकिब हुसैन की हर तरह से सहायता की। आज साकिब हुसैन जिस भी मुकाम पर हैं उसमें उनकी प्रतिभा के साथ ही तिवारी की मदद भी शामिल है,इसलिए हुसैन अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट राकेश तिवारी को ही देते हैं।

साकिब हुसैन लाखों क्रिकेट प्लेयर्स के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बन चुके हैं,उन्होंने बिहार के प्लेयरों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है। साकिब ने कहा कि कड़ी मेहनत से आप अपना ख्वाब पूरा कर सकते हो।

साकिब हुसैन वाकई में गुदड़ी के लाल हैं,उन्होंने बहुत कम वक्त में एक तेज बॉलर के तौर पर अपना एक नाम बना लिया है। अगर वे इसी लगन से बॉलिंग करते रहे तो एक दिन टीम इंडिया में खेलने का उनका ख्वाब भी जरूर पूरा होगा।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this