Homeदेशजीएसटी ख़ुफ़िया विभाग ने 461 मुखौटा कंपनियों के रैकेट का किया पर्दाफाश...

जीएसटी ख़ुफ़िया विभाग ने 461 मुखौटा कंपनियों के रैकेट का किया पर्दाफाश !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

हाल ही में जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की गुरुग्राम क्षेत्रीय इकाई ने 461 मुखौटा और फर्जी कंपनियों से जुड़े एक बड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट  रैकेट का पर्दाफाश किया है।इसमें  फर्जी तरीके से 863 करोड़ रुपये के आईटीसी को एक-दूसरे को दिया गया था। इस मामले में अब तक दो मुख्‍य गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
            फर्जी मुखौटा कंपनियों के माध्यम से फर्जी आईटीसी को एक-दूसरे को देने के इस रैकेट का पता तब चला, जब खुफिया जानकारी के आधार पर इस मकसद से चलाए जा रहे एक गुप्त कार्यालय की तलाशी ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आदि जैसे दस्तावेजों की जाली/ नकली /फर्जी सॉफ्ट कॉपी इस गुप्त कार्यालय में जब्‍त किए गए लैपटॉप में पाई गई थीं।  इसका  इस्तेमाल फर्जी मुखौटा कंपनियों को बनाने और संचालित करने के लिए किया गया था।            

 इस कार्यालय से जब्त किए गए लैपटॉप, उपकरणों की फॉरेंसिक जांच से अंतत: 461 फर्जी कंपनियों से जुड़ी 863 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी का पता चला, और दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि फर्जी आईटीसी क्रेडिट अंततः अत्यधिक टैक्‍स चोरी वाले  धातु और लौह और इस्पात क्षेत्र में पहुंच गया है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this