Homeदेशकर्त्तव्य पथ पर दिखा सामरिक शक्ति का शानदार प्रदर्शन

कर्त्तव्य पथ पर दिखा सामरिक शक्ति का शानदार प्रदर्शन

Published on

न्यूज़ डेस्क
राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर देश के 74वें गणतंत्र दिवस की शानदार परेड हुई । सेनाओं और सशस्त्र बलों की टुकड़ियां अपनी झांकियों के साथ देश की सामरिक शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस परेड की सलामी ली। । इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने आज सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के लोगों को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।”

गणतंत्र दिवस की परेड में देश के अलग-अलग राज्यों और सरकार के विभागों की झांकियां निकलती हैं। इसके साथ देश की सेना और सशस्त्र बलों की टुकड़ियां भी परेड में हिस्सा लेती हैं। परंपरा के मुताबिक गणतंत्र दिवस परेड की सलामी राष्ट्रपति द्वारा ली जाती है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए। दिल्ली पुलिस के करीब 65 हजार जवान तैनात किए गए। हाल ही में किए गए पुनर्निर्माण और नए नामकरण के बाद दिल्ली के कर्तव्य पथ पर यह पहली गणतंत्र दिवस परेड हुई। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। यह पहला मौका है जब मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this