Homeदेशझारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने के प्रस्ताव को गवर्नर की मंजूरी,...

झारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने के प्रस्ताव को गवर्नर की मंजूरी, 19 दिसंबर को होगा चुनाव

Published on

रांची (बीरेंद्र कुमार): झारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर राज्य सरकार ने जो प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था, उसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने 19 दिसंबर को मतदान कराने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव के अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में राज्य के सभी 48 नगर निकायों में मेयर अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए मतदान होगा एक ही चरण में सभी नगर निगम 20 नगर परिषद और उन्हें नगर पालिका में मतदान होगा। 29 दिसंबर को राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के पूर्व नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस प्रस्ताव पर राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब नगर विकास विभाग इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा करेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी की तैयारी

राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही से अपनी तैयारी पूरी कर ली है। निकायों में मतदाता सूची व आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन, वार्डों का परिसीमन तथा मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का गठन किया जा चुका है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन कर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल का भी बंदोबस्त कर लिया गया है।

चुनाव की तिथि में हो सकता है परिवर्तन

राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल को भेजे गए नगर निकाय चुनाव से संबंधित प्रस्ताव पर राज्यपाल की मंजूरी के बावजूद सरकार नगर निकाय चुनाव की प्रस्तावित तिथि में बदलाव करने पर विचार कर रही है। दरअसल विभिन्न संगठनों ने कुछ निकायों में महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण के मामले पर सरकार के पास अपनी शिकायतें रखी है। ऐसे में सरकार एक नजर से इस मामले को भी देख रही है। इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि अगर 31 दिसंबर के पहले चुनाव नहीं कराया गया, तो चुनाव में काफी विलंब हो सकता है। जानकारों का कहना है 31 दिसंबर तक मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराया जा सकता है, लेकिन इसके बाद 1 जनवरी से नई मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाने पर चुनाव नई मतदाता सूची के आधार पर कराना पड़ेगा और तब सरकार को फिर से नए सिरे से सारी तैयारियां करनी पड़ेगी।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this