Homeटेक्नोलॉजीGoogle के चीफ साइंटिस्ट का दावा,इंसानों से आगे निकल गए AI मॉडल

Google के चीफ साइंटिस्ट का दावा,इंसानों से आगे निकल गए AI मॉडल

Published on

हर बीतते दिन के साथ AI पहले से ज्यादा स्मार्ट होती जा रही है। कई क्षेत्र तो ऐसे हैं, जहां पर यह इंसानों को पीछे छोड़ चुकी है। गूगल के चीफ साइंटिस्ट जेफ डीन का भी यही मानना है। उनका कहना है कि कई आधुनिक AI मॉडल ऐसी स्टेज पर पहुंच चुके हैं, जिन्होंने कुछ नॉन-फिजिकल कामों में एक आम इंसान को पछाड़ दिया है। बता दें कि कुछ लोगों ने तो यह भी आशंका जताई है कि अगर यही रफ्तार रही तो वो समय दूर नहीं, जब AI इंसान को कंट्रोल करने लगेगी।

एक पॉडकास्ट में डीन ने उस क्षेत्र के बारे में बताया है, जहां उनके अनुसार, AI ने आम इंसान को पीछे छोड़ दिया है।उन्होंने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को कोई भी ऐसा काम करने को कहा जाता है, जिसके बारे में उसने कभी सुना ही नहीं, उसमें वह संघर्ष करता है। इसकी तुलना में AI मॉडल ऐसी स्थिति को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाते हैं।उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे काम में मुश्किल महसूस करते हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया, लेकिन आज कई ऐसे मॉडल हैं, जो अधिकतर चीजों में अच्छा कर रहे हैं।

डीन ने यह भी स्वीकार किया कि भले ही AI कई तरह के काम कर सकती है, लेकिन इससे गलतियां भी होंगी।ये कई चीजों में गलतियां करेगी और यह इंसानों के बराबर नहीं है।हालांकि, इनका उद्देश्य परफेक्शन हासिल करना न होकर अलग-अलग क्षेत्रों के टास्क पूरा करना है।उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां मशीनें खुद ही साइंटिफिक और इंजीनियरिंग टास्क पूरे खुद को बेहतर कर रही हैं।इंसान को यह काम करने में ज्यादा समय लगता, लेकिन मशीनें खुद ये काम जल्दी कर रही हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this