HomeदेशGond Katira Benefits: गर्मी में अमृत का काम करता है गोंद कतीरा,...

Gond Katira Benefits: गर्मी में अमृत का काम करता है गोंद कतीरा, सेहत और स्किन को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Published on

न्यूज डेस्क
हमारे देश में जड़ी बूटियों का इस्तेमाल वर्षो से होता आ रहा है। इससे सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। ऐसे ही एक जड़ी-बूटी है गोंद कतीरा। यह लोकोवीड पौधे के रस से प्राप्त की जाती है। इसे ट्रैगेकैंथ गम के रूप में भी जाना जाता है। गोंद कतीरा एक रंगहीन, गंध हीन और स्वादहीन पदार्थ है। गोंद कतीरा प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में होता है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले कुछ जबरदस्त फायदे के बारे में…

हीट स्ट्रोक से करे बचाव

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। जो लोग नियमित रूप से घर से बाहर काम करते हैं वे अक्सर हीट स्ट्रोक से पीड़ित होते हैं। ऐसे समय में शरीर में गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करना जरूरी है। गोंड कतीरा का सेवन नींबू पानी या मिल्क शेक में मिलाकर कर सकते हैं। इसमें कोई स्वाद नहीं होता, लेकिन स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। गोंद कतीरा शरीर में मौजूद गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करता है।

मुंह के छाले को ठीक करने में

अगर आपके मुंह में छाले और सूजन है तो भी आप गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके मुंह को ठंडक पहुंचाता है, जिससे तुरंत राहत मिलती है।

कब्ज से राहत

अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो भी आप नींबू पानी और कतीरा गोंद मिलाकर सेवन करे आपको कब्ज संबंधी समस्या से राहत मिलेगी।

शरीर में ऊर्जा बढ़ाना

गोंद कतीरा में प्रोटीन होता है, जो शरीर को ऊर्जा से भर देता है। गर्मी के दिनों में अगर आपको सुस्ती, थकान या कमजोरी महसूस होती है तो एक गिलास में एक चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा, थोड़ा सा गुलाब का शरबत, चीनी और दूध डालकर मिला लें और ठंडा करके इसका सेवन करें। इसे पीने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और आप बिल्कुल फिट और स्वस्थ हो जाएंगे।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण खून की कमी होना आम बात है। इसके अलावा डिलीवरी के बाद भी महिलाएं काफी कमजोर हो जाती हैं। गोंद कतीरा शरीर को ताकत देने और पीरियड्स के दौरान रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। गोंद कतीरा के साथ मिश्री को पीस लें, फिर इसे दो चम्मच कच्चे दूध में मिलाकर खाएं। आप चाहें तो गोंद के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...