Homeदेशघुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला'प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस...

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की डिजिटल रूप से शुरुआत की।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने स्वदेशी लोगों की जमीन घुसपैठियों को सौंपकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएं, यह स्पष्ट संदेश दें कि घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब आपने देश और असम दोनों जगह से कांग्रेस को खदेड़ा और बीजपी-NDA को अवसर दिया तो हमने ईमानदारी से प्रयास शुरू किए। कांग्रेस जहां अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए अलग-अलग समुदायों में फूट डाल देती थी, वहां बीजेपी ने स्थायी शांति के लिए काम किया।इसी सोच के साथ बोडो शांति समझौता किया गया।

उन्होंने कहा कि इस समझौते में पहली बार सभी प्रमुख संगठनों और समूहों को एक साथ लाया गया।बोडोलैंड की अनेक पीढ़ियों को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा। दिल्ली में बैठी कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ दिखावे के लिए कागजी समझौते किए। कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था।हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी, लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है।आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है।

Latest articles

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

More like this