Homeदेशगौतम अदाणी फिर से बने एशिया के सबसे अमीर कारोबारी !

गौतम अदाणी फिर से बने एशिया के सबसे अमीर कारोबारी !

Published on

न्यूज़ डेस्क  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अदाणी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है, जो उन्हें एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। वहीं मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने समूह के बारे में बेहतर राय पेश की है। इन घटनाक्रमों के बाद शुक्रवार को समूह की सभी कंपनियों के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए। इससे अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 84,064 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। 

शुक्रवार को कारोबार बंद होने के समय अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 17.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। जेफ्रीज ने अदाणी ग्रुप की विस्तार की एक महत्वकांक्षी योजना का खुलासा किया है, जिसमें जेफ्रीज ने बताया कि अदाणी ग्रुप अगले एक दशक में 90 अरब डॉलर की पूंजी खर्च करेगा। इसके बाद अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल आया।

गौतम अदाणी दुनिया के 11वें नंबर के सबसे अमीर उद्योगपति हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बर्नार्ड अर्नॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 207 अरब डॉलर है। अर्नॉल्ट के बाद एलन मस्क का नाम आता है, जिनकी कुल संपत्ति 199 अरब डॉलर है। 

अदाणी समूह के लिए पिछला साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा था और हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट से हुए खुलासे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। इसका असर ये हुआ कि अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। हालांकि अब समूह उस झटके से उबर चुका है। बीते हफ्ते ही गौतम अदाणी ने भविष्य में समूह के विस्तार की आशावादी योजना साझा की थी।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this