Homeदेशगौरव गोगोई नियुक्त हुए लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता, कोडिकुन्निल मुख्य...

गौरव गोगोई नियुक्त हुए लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता, कोडिकुन्निल मुख्य सचेतक

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के उप नेता, मुख्य सचेतक व दो अन्य सचेतको की नियुक्ति की है। इस संबंध में रविवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक जानकारी दी।

कांग्रेस महासचिव ने बताया कि लोकसभा में गौरव गोगोई को उप नेता नियुक्त किया गया है। गौरव गोगोई असम से लोकसभा सांसद हैं। वहीं, सांसद कोडिकुन्निल को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है। 

वेणुगोपाल के मुताबिक मनिकम टैगोर और डॉ. जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

18वीं लोकसभा में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में उप नेता गौरव गोगोई समेत कांग्रेस पार्टी की यह पूरी टीम काम करेगी।

कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस व इंडी गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को ऊर्जावान ढंग से उठाएंगे।

इससे पहले इसी माह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के उपरांत राहुल गांधी का कहना था कि विपक्ष का नेता सिर्फ एक पद नहीं है, यह जनता की आवाज बनकर जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

विपक्ष के नेता बनने पर राहुल गांधी ने कहा था, “हमारा संविधान गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों का सबसे बड़ा हथियार है और हम उस पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेंगे। मैं आपका हूं और आपके लिए ही हूं। देश की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का मुझ पर भरोसा जताने के लिए दिल से धन्यवाद।”

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this