Homeदेशजी -20 समिट : दिल्ली और केंद्र सरकार के कार्यालय तीन दिन...

जी -20 समिट : दिल्ली और केंद्र सरकार के कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे ,नई दिल्ली बना अभेद्य किला !

Published on



न्यूज़ डेस्क 

भारत मे जी 20 का शिखर सम्मलेन आगामी 9 और दस सितम्बर को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में  देश दिल्ली पहुँच रहे हैं। प्रगति मैदान स्थित कन्वेंशन सेंटर में या आयोजन होगा और इसकी व्यापक तैयारी भी चल रही है। पूरी देखि को अभेद्य सुरक्षा कवच में ले लिया गया है। लगातार ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सात सितम्बर को ही दिल्ली पहुंच रहे हैं। बाइडेन को लेकर सुरक्षा की तैयारी और भी कड़ी की गई है। और सबसे बड़ी बात है कि सात तारीख से ही दिल्ली के सभी रूटों को बंद कर दिया जायेगा। एक तरह से घर में लोग तीन दिनों तक कैद रहेंगे।              
 जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारी जोर शोरों से चल रही है। इसको देखते हुए दिल्ली सचिवालय और केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें बताया गया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में क्या बंद रहेगा?कार्मिक मंत्रालय ने आज बताया कि केंद्र सरकार के सभी ऑफिस 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। मंत्रालय ने आदेश में कहा, ‘‘वृहद पैमाने पर आयोजन और इंतजाम के मद्देनजर जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को आठ सितंबर से 10 सितंबर, 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।         
        दिल्ली में सभी निजी और सरकारी कार्यालय 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। वहीं नयी दिल्ली जिले में बैंक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इन तीन दिन बंद रहेंगे। इसको लेकर दिल्ली सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। सचिवालय ने अपने आदेश में सरकारी विभागों के ऑफिस में पब्लिक हॉलीडे यानी सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा करते हुए इन्हें आठ सितंबर (शुक्रवार) को बंद करने की घोषणा की।  नोटिफिकेशन में बताया कि शनिवार (9 सितंबर) और रविवार (10 सितंबर) को भी कार्यालय बंद रहेंगे। 
                इसके अलावा प्राइवेट ऑफिस, शैक्षिक संस्थान के लिए भी ये आदेश जारी किया गया।  नोटिफिकेशन में आगे बताया कि नई दिल्ली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एरिया के कमर्शियल बैंक, वित्तीय प्रतिष्ठान और दुकानों को आठ से दस सितंबर तक बंद रखने के लिए कहा गया है। 
                  दिल्ली पुलिस ने बुधवार को प्रगति मैदान के विभिन्न स्थानों पर अति विशिष्ट लोगों के वाहनों के काफिले की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूर्वाभ्यास किया।  पुलिस ने एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों, 23 होटल, प्रगति मैदान, राजघाट और गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही वाले मार्गों पर 450 से अधिक त्वरित प्रतिक्रिया टीम तैनाती के साथ विस्तृत सुरक्षा योजनाएं बनाई हैं। 
खबर के मुताबिक  कुल सात आपदा प्रबंधन टीम चार होटल, प्रगति मैदान, राजघाट और आईएआरआई-पूसा सहित रणनीतिक स्थानों पर तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के अलावा क्यूआरटी, एम्बुलेंस और अग्निशमन कर्मियों की तैनाती के माध्यम से इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाया जाएगा। 

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...