बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस की राजधानी पेरिस जा रहे हैं। इससे पहले फ्रांस ने अमेरिका के साथ हुए जीई – 414 इंजन सौदे से कई कदम आगे की पेशकश भारत को की है। एमैनुएल मैक्रो सरकार ने भारत के साथ मिलकर लड़ाकू विमानों के इंजन को संयुक्त रूप से डिजाइन, विकसित परीक्षण निर्माण और अंततः प्रमाणित करने का प्रस्ताव भारत को दिया है ।भारत के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक फ्रांस की एमैनुएल मैक्रो सरकार ने इसकी हरी झंडी दे दी है।
नौसेना को मिलेगी मजबूती
मामले से परिचित लोगों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। यह ऑफर भारतीय विमानवाहक पोतों के लिए जुड़वां इंजन उन्नत बहू भूमिका लड़ाकू विमान (AMCA)और जुड़वां इंजन डेक आधारित लड़ाकू विमान (twin engine deck based fighter) को शक्ति प्रदान करेगा।
फिलहाल भारत सरकार की तरफ से इस सौदे के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों इस बात की जानकारी मिल रही है कि फ्रांसीसी सफ्रान द्वारा प्रस्तावित प्रौद्योगिकी का एक सौ प्रतिशत हस्तांतरण यू एस इंटरनेशनल ट्रेड इन आर्म्स रेगुलेशन (ITAR) मुक्त और प्रस्तावित 110 किलो न्यूटन इंजन पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा।
तकनीक आधुनिक और कीमत प्रतिस्पर्धी होगी
डीआरडीओ प्रमुख डॉक्टर समीर वी कामत ने हाल ही में संपन्न 2023 पेरिस एयर शो के मौके पर सफ्रान इंजन फैक्ट्री और पेरिस के पास अनुसंधान एवं विकास केंद्र का विशेष दौरा किया था। इस बीच रक्षा मंत्री और उसके साथ एनएसए के नेतृत्व वाली रणनीतिक वार्ता के तहत इंजन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक फ्रांसीसी पेशकश में पूरी तरह से नया इंजन, नई सामग्री, नई वास्तुकला, पूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं का गुप्त अनुपालन और भारत में स्थित सहायक निर्माण शामिल है ,जबकि जेट इंजन सौदे की कीमत अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में प्रति इंजन बेहद प्रतिस्पर्धी होगी। निर्मित इंजन की डिजाइन से प्रमाणन तक की कुल प्रक्रिया में हस्ताक्षर की तारीख से 10 साल तक लगेंगे। ऑफर में सफ्रान द्वारा पूर्ण डिजाइन और धातु कर्म परिशुद्धता सॉफ्टवेयर टूल के साथ भारत में गैस टरबाइन प्रद्योगिकी में उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करना भी शामिल है।
बस्तील दिवस समारोह में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री जायेंगे फ्रांस
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तिल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 1 दिन पहले ही 13 जुलाई को दोपहर में पेरिस पहुंचेंगे।उम्मीद है कि प्रधान मंत्री मोदी13 जुलाई को फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान 14 जुलाई को बस्तिल डे फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे।

