नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद के खिलाफ केस चलाने की स्वीकृति दी है। उपराज्यपाल ने शेहला रशीद के खिलाफ भारतीय सेना के बारे में दो ट्वीट करने के लिए केस चलाने की मंजूरी दी है।
Delhi LG VK Saxena grants prosecution sanction against Shehla Rashid, ex-Vice President of JNUSU & member of AISA, for making 2 tweets about the Indian Army aimed at promoting enmity between different groups & indulging in acts prejudicial to the maintenance of harmony: LG Office
— ANI (@ANI) January 10, 2023
शेहला ने ट्वीट कर भारतीय सेना पर कश्मीरियों पर अत्याचार का लगाया था आरोप
शेहला ने 18 अगस्त 2019 को भारतीय सेना को लेकर कई विवादित बयान दिए थे। शेहला ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर भारतीय सेना पर कश्मीरी लोगों पर अत्याचार करने के संगीन आरोप लगाए थे। इन ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने शेहला के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था। भारतीय सेना ने भी शेहला के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्हें खारिज किया। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है।
क्या लिखा था शहला ने ट्वीट में
18 अगस्त 2019 को शेहला रशीद ने भारतीय सेना को लेकर विवादित ट्वीट किए थे। विवादित ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आर्म्ड फोर्सेज रात के समय घरों में घुसती हैं, लड़कों को उठा लेती है, जानबूझकर राशन जमीन पर फेंक दिया जाता है, तेल को चावल में मिला दिया जाता है।
एक अन्य ट्वीट में शेहला ने लिखा था कि शोपियां में 4 लोगों को सेना के कैंप में बुलाया गया, पूछताछ की गई। एक माइक को उनके करीब रखा गया जिससे पूरे इलाके के लोगों को उनकी चीखें सुनाई दें और वे दहशत में रहें। ऐसा कर पूरे इलाके में खौफ का माहौल बनाया गया।
हालांकि उसी दिन भारतीय सेना ने शेहला रशीद के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि ये आरोप आधारहीन हैं। सेना ने कहा था कि ऐसी फेक न्यूज और अपुष्ट जानकारियां शत्रुता की भावना से फैलाई जाती हैं। इसके बाद एक वकील ने शिकायत की।

