HomeदेशJDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह भाजपा में शामिल, नीतीश कुमार...

JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह भाजपा में शामिल, नीतीश कुमार के लिए बोले ‘पीएम मतलब पलटी मार’

Published on

न्यूज़ डेस्क
कभी नीतीश कुमार के ख़ास रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह यानी आरसीपी आज बीजेपी में शामिल में हो गए। आरसीपी सिंह जदयू के अध्यक्ष भी रहे और केंद्रीय मंत्री भी। लेकिन काफी समय से वे नीतीश कुमार से नाराज चल रहे थे। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आरसीपी सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जदयू के एनडीए में रहने के दौरान आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री भी थे। हालांकि बाद में उनपर जदयू को तोड़ने का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जदयू छोड़ने के बाद से ही आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही थी। जो आज दिल्ली में सच साबित हुई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार की जदयू-राजद-कांग्रेस गठजोड़ वाली महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने बिहार के एनडीए शासनकाल की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी और जदयू की सरकार ने सबकुछ पटरी पर ला दिया था। क्राइम, करप्शन सब कंट्रोल हो गया था। लेकिन आज सब तहस-नहस हो गया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को सी शब्द से बड़ा प्रेम रहता है, करप्शन, क्राइम के साथ-साथ सी से चेयर भी होता है। इसी चेयर के लिए उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता के प्रयासों पर तंज करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आज देश के किसी भी मुख्यमंत्री का नाम बताईए जो तीन दिन में तीन राज्यों में घूम रहा हो। बिहार बदहाल है, लेकिन मुख्यमंत्री तीन दिन में तीन अलग-अलग राज्यों में घूम रहे हैं। मालूम हो कि नीतीश कुमार ओडिशा, झारखंड के बाद आज महाराष्ट्र पहुंचे हैं।

आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि नीतीश बाबू इतिहास भूलिएगा मत, 2019 में भी विपक्षी एकता की बात चली थी। आप क्या एकता कीजिएगा आपका नेता कौन है बिना नेता के लिए एकता होती है क्या? उन्होंने कहा नीतीश पीएम थे, हैं और रहेंगे। लेकिन इस पीएम का मतलब है पलटी मार।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...