HomeWeb Storiesलक्ष्य सेन की मेहनत बेकार, जानें- पहले राउंड की जीत क्यों हुई...

लक्ष्य सेन की मेहनत बेकार, जानें- पहले राउंड की जीत क्यों हुई अमान्य

Published on

पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार को कई सारे अहम मुकाबले देखने को मिले। पहले मेडल मैच में भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं बैडमिंटन मेन्स सिंगल इवेंट भारत के लक्ष्य सेन ने पहले राउंड के मैच में जीत दर्ज की थी,लेकिन अब उनकी इस जीत को अमान्य करार दे दिया गया है,
क्योंकि लक्ष्य सेन ने जिस खिलाड़ी को हराया था, वह चोट के कारण ओलंपिक टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।ऐसे में अब लक्ष्य को फिर से मैच खेलना होगा।

सेन और केविन के बीच खेला गया था मुकाबला

रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में मेन्स सिंगल इवेंट में भारत के तरफ से लक्ष्य सेन अपनी सेवा दे रहे थे। पहले मैच में लक्ष्य सेन का सामना ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के साथ था।मुकाबले में लक्ष्य सेन शुरू से ही केविन कॉर्डन पर हावी नजर आए।मैच में क्लीन स्वीप करते हुए लक्ष्य सेन ने केविन को 21-8, 22-20 से हरा दिया था. लक्ष्य ने पह गेम 14 मिनट में 21-8 से जीतकर शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, बाद में केविन ने वापसी की. लेकिन आखिरी में लगातार छह प्वॉइंट जीतकर लक्ष्य ने मैच अपने नाम कर लिया.

इस वजह से केविन हुए ओलंपिक से बाहर
लक्ष्य सेन इस मुकाबले को जीतकर भी हार गए हैं. भले ही उन्होंने इस मुकाबले में जीत दर्ज की है पर अब इस मुकाबले को अमान्य कर दिया गया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें, केविन कॉर्डन कोहनी में चोट लगने की वजह से बाहर हो गए हैं।केविन कॉर्डन के ओलंपिक के बाहर होने से उनके अलावा भारत को भी बड़ा नुकसान हुआ है। भारत के इस मुकाबले को अमान्य करने के बाद अब लक्ष्य सेन दुबारा मैच खेलेंगे।
लक्ष्य सेन ग्रुप स्टेज का अगला मुकाबला बेल्जियम के साथ है।फिर वो इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से खेलेंगे।इस ग्रुप में तीन मैच खेलने वाले लक्ष्य एकमात्र खिलाड़ी होंगे।

इंजरी की वजह से बैडमिंटन टूर्नामेंट से केविन कॉर्डन के बाहर होने की वजह से लक्ष्य इस ग्रुप के एकमात्र खिलाड़ी होंगे, जो तीन मैच खेलेंगे जबकि अन्य दो खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी और जूलियन कैरागी नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो मैच खेलेंगे।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...