श्रीनगर हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

0
99

न्यूज़ डेस्क
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से आज  वार्षिक हज यात्रा के लिए हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हज यात्रियों ने सुबह श्रीनगर के हज हाउस में रिपोर्ट की और यात्रा के लिए रवाना से पूर्व सभी औपचारिकताएं पूरी की।

हज हाउस में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यात्रियों का जत्था हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सवार हुआ। हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले हज यात्रियों के रिश्तेदार धार्मिक नारे लगाते हुए एक-दूसरे से गले मिले।

इस वर्ष करीब 7008 यात्री हज पर जाएंगे। श्रीनगर के रास्ते से जाने वाले लगभग 6852 हज यात्री हैं, जिनमें लद्दाख के भी यात्री शामिल हैं।दिल्ली के रास्ते से रवाना होने वाले 500 से अधिक यात्री हैं और अन्य 541 हज यात्रियों का जत्था दिल्ली एयरपोर्ट समेत अन्य एयरपोर्ट से भी रवाना होगा।

इस साल बिना ‘महरम’ (निकटतम रिश्तेदार) के 37 महिलाएं हज यात्रा पर जायेंगी।
श्रीनगर हवाई अड्डे से जेद्दाह हवाई अड्डे के लिए हर दिन दो उड़ानें रवाना होंगी और प्रत्येक उड़ान अलग-अलग निर्धारित समय में 320 हज यात्रियों को ले जायेगी।

अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिये श्रीनगर हज हाउस और श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्तृत व्यवस्था की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here