Homeदेशकपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने...

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी

Published on

फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले KAP’S CAFE पर बुधवार रात ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोलीबारी की गई। ये कैफे कपिल ने हाल ही में खोला है। कैफे पर कई राउंड फायर किए गए। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर इस हमले का वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स रात के अंधेरे में कैफे पर फायरिंग कर रहा है। यह शख्स कार में बैठकर अंधाधुंध फायरिंग करता दिख रहा है।

इस मामले में मोस्ट वॉन्टेड खालिस्तानी आतंकी का नाम सामने आया है।खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।मीडिया सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान की वजह से यह हमला कराया है। हरजीत सिंह लड्डी एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है।

इस मामले में फिलहाल कपिल शर्मा या उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, कपिल के कैफे पर कई राउंड गोलीबारी हुई है।कैफे में गोलियों के निशान हैं।इलाके को सील कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this