Homeदेशपंजाब के खनौरी बॉर्डर पर गोलीबारी , दो किसान की मौत !

पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर गोलीबारी , दो किसान की मौत !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
किसान आंदोलन स्थल से बड़ी खबर आ रही है।पंजाब के खनौरी बॉर्डर से गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में दो किसान मारे गए हैं। इसके अलावा आंसू गैस के गोलों से भी कई किसानों के चोटिल होने की खबर आ रही है। पंजाब-हरियाणा के इस बॉर्डर पर स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान बुधवार को दिल्ली कूच करने पर आमादा हैं। किसान और सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह से आमने सामने हैं। अब तक सैंकड़ों राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से आए किसान सुबह 11 बजे ही सुरक्षाबलों के सामने खड़े हैं। सुरक्षाबलों के साथ आंखमिचौली और तनातनी चल रही है। हरियाणा से सटे सभी बॉर्डर पर तनाव की स्थिति है। शंभू बॉर्डर पर हाइड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। शंभू बॉर्डर पर एक तरफ जहां किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी तरफ उग्र हुए किसान और निहंग हरियाणा की बैरिकेडिंग के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुके हैं।

संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर एक 23 साल के शुभ करण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव वलो जिला बठिंडा की मौत हो गई है। खनोरी बॉर्डर पर किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने किया कंफर्म किया है। उन्होंने बताया है कि किसान की डेड बॉडी को पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में रखा गया है। मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। इसके अलावा घायलों में 2 किसानों की हालत काफी गम्भीर बनी हुई है।

हरियाणा पुलिस का आरोप है कि किसान धान की पराली में आग लगा मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। किसानों की तरफ से गोली के खाली खोल भी मिले हैं। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हरियाणा पुलिस ने दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत को अफवाह करार दिया है। जींद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि किसी किसान की मौत नहीं हुई है। आंदोलन में दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुआ है। वहीं किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया है कि खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है।

Latest articles

अजित पवार का प्लेन क्रैश कैसे हुआ? तकनीकी खामी या खराब मौसम, जानिए

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान...

EU के साथ डील के बाद भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर

.भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर...

सिर्फ फोटो-वीडियो स्टोर करने लिए नहीं होती पेन ड्राइव,लोग नहीं जानते इसकेजादुई’ इस्तेमाल

ज्यादातर लोग पेन ड्राइव का इस्तेमाल सिर्फ फोटो-वीडियो या फिर फाइलों जैसा डेटा को...

अचानक खड़े होते ही आने लगता है चक्कर, यह किस बीमारी का संकेत?

अचानक कुर्सी से उठते ही चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा छा जाना या...

More like this

अजित पवार का प्लेन क्रैश कैसे हुआ? तकनीकी खामी या खराब मौसम, जानिए

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान...

EU के साथ डील के बाद भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर

.भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर...

सिर्फ फोटो-वीडियो स्टोर करने लिए नहीं होती पेन ड्राइव,लोग नहीं जानते इसकेजादुई’ इस्तेमाल

ज्यादातर लोग पेन ड्राइव का इस्तेमाल सिर्फ फोटो-वीडियो या फिर फाइलों जैसा डेटा को...