Homeदेशपटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में गोलीबारी

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में गोलीबारी

Published on

पटना (बीरेंद्र कुमार): पटना यूनिवर्सिटी में आज हो रहे छात्र संघ के चुनाव में मतदान के दौरान दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। वोटिंग के दौरान पटना कॉलेज के पास जैकसन हॉस्टल के सामने छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वोट देने के लिए पर्चा बांटने के संबंध में तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई बातचीत गोलीबारी में बदल गई।

आपसी वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्चा बांटने और बोगस वोटिंग को लेकर छात्रों का अलग-अलग गुट प्रदर्शन और हंगामा कर रहा था। इसी क्रम में दो विरोधी गुटों के आमने-सामने पड़ जाने पर आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की यह घटना हुई। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले को शांत कराने में जुट गई। फिलहाल वहां स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this