Nora Fatehi: नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर ठोंका 200 करोड़ मानहानि का केस

0
160

मुंबई: फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ 200 करोड़ रुपए मानहानि का केस दर्ज कराया है। नोरा का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन घसीटा जा रहा है। उन्होंने 15 मीडिया संस्थानों पर भी जैकलीन के बयानों को बढ़ावा देकर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों ही अभिनेत्री ईडी के राडार पर हैं।

200 करोड़ रुपए की मानहानि का केस

रिपोर्ट्स के अनुसार, महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ उतर आई हैं। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर से जुड़े ठगी केस में उनका नाम जबरन लिया जा रहा है। नोरा का दावा है कि जैकलीन और कुछ मीडिया एक-दूसरे के साथ मिलकर इस मामले में काम कर रहे हैं।

दोनों फिल्म एक्ट्रेसेस ED के राडार पर

सुकेश चंद्रशेखर केस से जुड़े इस केस में दोनों एक्ट्रेसेस से ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अब दोनों ही अभिनेत्रियां इस मामले को लेकर एक दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही ने अपने खिलाफ अपमानजनक और झूठे कमेंट्स का आरोप लगाते हुए जैकलीन पर 200 करोड़ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

15 मीडिया संस्थानों पर भी आरोप

नोरा ने जैकलीन के अलावा 15 मीडिया हाउस के खिलाफ भी केस किया है। नोरा का दावा है कि जैकलीन और कुछ मीडिया एक-दूसरे के साथ मिलकर इस मामले में काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here