Homeदेशखुशखबरी! जम्मू कश्मीर के पुलवामा में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

खुशखबरी! जम्मू कश्मीर के पुलवामा में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार सुबह पुलवामा में जारी मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है माना जा रहा है कि मारा गया आतंकी लश्कर ए तैयबा के शीर्ष कमांडर हो सकता है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। खबर है कि अबतक आतंकियों के शव बरामद नहीं हो सके हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार पुलवामा के लारो – परिगाम इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली है। दरअसल जिला के परीगाम गांव में आतंकवादियों की गतिविधियों से जुड़ी सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी।कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार रात इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ की जानकारी ट्विटर के जरिए दी थी।सोमवार सुबह तक दोनो तरफ से गोलीबारी जारी रही।

राजौरी में भी आतंकवादी हुआ था ढेर

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में भी 2 सप्ताह पहले मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था। 5 अगस्त को सेना की राष्ट्रीय रायफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से ऑपरेशन शुरू किया गया था। खास बात यह है कि इससे पहले कुलगाम जिला में हुई मुठभेड़ में सेना के 3 जवान शहीद हो गए थे।

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

7 अगस्त को ही सुरक्षा बल ने पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया था। उस दौरान सुरक्षाबलों ने हिजबुल के एक शीर्ष कमांडर को भी खत्म कर दिया था।पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि हिजबुल कमांडर मुनेश्वर हुसैन का शव के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद कर लिया गया है ,जबकि उसके आरक्षक का शव बरामद नहीं किया जा सका ।वह देव गार्डसेक्टर में नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर चला गया था और फिर गिर पड़ा था उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि उसकी भी मौत हो गई।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this