Homeदेशडिफेंस के लिए गोला बारूद बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका 9...

डिफेंस के लिए गोला बारूद बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका 9 लोगों की मौत

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है।पुलिस द्वारा सार्वजनिक किए गए जानकारी के अनुसार इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विस्फोट सुबह 9 बजे बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर यूनिट में हुआ है।मृतकों में 6 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है।

सरकार ने किया 5 लाख अनुग्रह राशि की घोषणा

आशंका है कि कई लोग अभी भी कंपनी में फंसे हुए हैं। कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल विधायक अनिल देशमुख मौके पर मौजूद हैं।विधायक अनिल देशमुख ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मारे गए लोगों की परिजनों को ₹5 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

रक्षा बलों के लिए गोला बारूद और ड्रोन बनाती है यह कंपनी

गौरतलब है कि नागपुर स्थित यह सोलर इंडस्ट्रीज रक्षा बलों के लिए गोला बारूद के साथ-साथ ड्रोन भी बनती है।सोलर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना सुबह हुई, जब मजदूर रक्षा उत्पादन की पैकेजिंग कर रहे थे। नुवाल ने बताया की में हताहतों की संख्या नहीं जानता हूं, लेकिन मुझे बताया गया है कि विस्फितकों में हुए विस्फोट के कारण 5- 6 लोगों की मौत हो गई है।उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में कंपनीकर्मियों के साथ लगातार संपर्क में है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this