न्यूज़ डेस्क
ईरान से एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के कब्र पर आज एक कर्यक्रम का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्य में लोग इकट्ठा थे। तभी दो धमाके हुए। यह धमाका इतना तीब्र था था कि देखते ही देखते चरों तरफ लाशे ही लाशे दिखने लगी। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक 103 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 170 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दरअसल, 3 जनवरी 2020 को बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसलिए बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पहला धमाका साहेब अल-जमान मस्जिद के पास हुआ। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा विस्फोट भी हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर धुएं का अंबार देखा गया। थोड़ी ही देर में इलाका मृतकों और घायलों से पट गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। यह वही जगह है, जहां कासिम सुलेमानी को दफनाया गया था।
दावा किया गया कि कासिम सोलेमानी की कब्र के पास धमाके हुए। हालांकि, विस्फोट के कारण के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विस्फोटों के बाद मची भगदड़ में भी कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

