Bharat Jodo Yatra: कोरोना के हर नियम का होगा पालन,लेकिन नहीं रुकेगी यात्रा-सलमान खुर्शीद

0
119

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की अपील की थी। स्वास्थ्य मंत्री की इस अपील पर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी से लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के तक,आज इस सूची में एक नाम और जुड़ गया है पूर्व केंद्रीय मंत्री और यात्रा की समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद का भी जुड़ गया है। खुर्शीद ने कहा कि यात्रा किसी भी सूरत में नहीं रुकेगी,कांग्रेस अपनी यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों का पालन सबसे पहले हर हाल में करेगी, लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी।

कांग्रेस की यात्रा से डर गयी है सरकार: खुर्शीद

खुर्शीद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है इसीलिए तरह-तरह की आदेश और पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिन्हें कोविड से डर नहीं लगा वे यात्रा से डर गये, हम किसी पत्र को गंभीरता से नहीं लेंगे।

तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

खुर्शीद ने कहा कि पार्टी यात्रा निकालने के लिए संबंधित प्रशासन से जरूरी अनुमति लेती है। अगर भाजपा सरकार ने प्रशासन के जरिये भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश की तो उसे लोकतांत्रिक संस्थाओं को जवाब देना पड़ेगा। खुर्शीद ने बताया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में दाखिल हो जाएगी। सलमान खुर्शीद ने पीएम मोदी के संसद में मास्क पहनने के सवाल पर कहा कि वह अच्छे थियेटरमेन हैं।

हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है भारत जोड़ो यात्रा

राजस्थान के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब हरियाणा पहुंच चुकी है। गुरुवार को नूंह में राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी यात्रा रोकने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है। यात्रा को रोकने के आइडिया निकाल रहे हैं,उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा रोकने की साजिश की जा रही है। भाजपा के लोग इस यात्रा से डर गए हैं। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि कोविड आ रहा है, यात्रा बंद करो। मास्क पहनो यात्रा बंद करो, कोविड फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here