Homeदेशराजनीतिक झटकों से आज बीजेपी भी नहीं बच पायी, बीजेपी सांसद कुनार हेम्ब्रम...

राजनीतिक झटकों से आज बीजेपी भी नहीं बच पायी, बीजेपी सांसद कुनार हेम्ब्रम ने पार्टी छोड़ी

Published on

अखिलेश अखिल 
आज राजनीति में झटकों का दौर जारी रहा। सभी पार्टी झटका के शिकार हुए। यूपी में जहां बीजेपी ,बसपा और रालोद के हजारो नेता और कार्यकर्त्ता सपा में शामिल हुए वही राजस्थान से आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेताओं की बीजेपी में जाने की खबरे आ रही है।

मध्यप्रदेश में तो बड़ा खेल हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता और कई विधायकों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी बीजेपी के साथ चले गए। कांग्रेस के सुरेश पचौरिउ अब बीजेपी के हो गए। लेकिन आज  बड़ा झटका  बंगाल में लगा है। झारग्राम के बीजेपी सांसद कुनार हेम्ब्रम ने पार्टी से इसतीफा दे दिया है। वे कहा जायेंगे अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। 

चुनाव से पहले आज पश्चिम बंगााल के झारग्राम से बीजेपी  सांसद कुनार हेम्ब्रम ने पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिससे भाजपा को झटका लगा है। हेम्ब्रम ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से उन्हाेंने पार्टी और पद छोड़ने को फैसला किया है। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

पत्रकारों से बातचीत में श्री हेम्ब्रम ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से यह फैसला लिया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि  हेम्ब्रम ने कुछ दिन पहले पार्टी को अपने फैसले के बारे में अवगत कराया था। उनका कहना है कि पार्टी छोड़ने के लिए यह सही वक्त है क्योंकि किसी और को मौका मिल सकेगा।आदिवासी नेता ने कहा,“हां, एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मुझे बहुत कुछ करना है और मुझे अब किसी राजनीतिक दल में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this