Homeदेशजम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ जारी ,तीन आतंकी ढेर 

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ जारी ,तीन आतंकी ढेर 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सत्य सुरक्षा बल लगातार मुठभेड़ कर रहे हैं। इसी महीने कई मुठभेड़ हो चुके हैं। ताजा मुठभेड़ की घटना कुपवाड़ा की है। यहाँ दो अलग -अलग मुठभेड़ में जहाँ तीन आतंकी मारे गए हैं वही कुपवाड़ा में अभी भी मुठभेड़ चलने की खबर आ रही है।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में बुधवार देर रात शुरू हुई। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को रात 9.30 बजे सुरक्षाबलों ने राजौरी के खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल क्षेत्र के इलाकों में एक तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान लभग 11.45 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ। जिसके बाद खेड़ी मोहरा इलाके के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

उधर, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में बुधवार देर रात घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश के तहत सीमा पार से आतंकियों को धकेलने की कोशिश की गई थी। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बता दें कि जानकारी मिली थी कि आतंकियों का ग्रुप एलओसी से तंगधार सेक्टर में घुसपैठ कर सकता है। इस सूचना पर एलओसी पर सतर्क सेना के जवानों ने मोर्चा लगाया था। 

देर रात खुशहाल पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद जवानों ने ललकारा तो दूसरी ओर से आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है ताकि अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी घुसपैठ करने में सफल न हो जाएं।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this