Homeदेशजम्मू के सिधरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार आतंकी...

जम्मू के सिधरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार आतंकी ढ़ेर,सर्च ऑपरेशन जारी

Published on

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये हैं। चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं,आतंकियों से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किये गये हैं। मौके पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की टीमें मौजूद हैं। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हुआ ट्रक ड्राइवर

घटना की जानकारी देते हुए जम्‍मू के अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के त्वरित कार्यबल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्‍ध ट्रक को सिधरा पुल के नाके पर रोका। चालक घने कोहरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, पुलिस और सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए और वाहन में आग लग गई।

आतंकियों से बरामद हुए भारी मात्रा में गोला बारूद

सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से बडी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें सात एके-47 राइफल, तीन पिस्‍तौल और अन्‍य विस्‍फोटक सामग्री शामिल है। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक कश्मीर घाटी के कुलगाम के गुलाम मोहम्मद खान के नाम रजिस्टर्ड है। फिलहाल, सुरक्षाकर्मी ट्रक की तलाश कर रहे हैं। तलाशी अभियान जारी है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this