Homeदेशझारखंड के चतरा में पुलिस और TSPC उग्रवादियों के बीच मुठभेड़,कई सामान...

झारखंड के चतरा में पुलिस और TSPC उग्रवादियों के बीच मुठभेड़,कई सामान बरामद

Published on

रांची (बीरेंद्र कुमार): झारखंड के चतरा जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में शुक्रवार की सुबह पुलिस और टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। काफी देर तक दोनों ओर से मुठभेड़ चली। पुलिस को हावी होता देख उग्रवादी फायरिंग करते हुए जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

झारखंड की नक्सल मुक्त बनाने के अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

चतरा के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने को लेकर लगातार जिला में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी के निर्देश पर नक्सल संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्यवाही की जा रही है। इस दिशा में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर आक्रमण गंजू और 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत उर्फ आरिफ किसी घटना को अंजाम देने के लिए जंगल में जुटे हैं। इस सूचना को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई। जैसे ही पुलिस की यह टीम अनगड़ा जंगल पहुंची,वैसे ही पुलिस को अपनी ओर आता देख उग्रवादी अचानक इस पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी इसके जवाब में फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की भारी पड़ता देख टीएसपीसी उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

मुठभेड़ के बाद चला सर्च अभियान

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया जिसमें कई सामान बरामद किए गए। एसपी ने कहा कि नक्सलियों का समय अब खत्म हो चुका है। नक्सली झारखंड पुलिस और सरकार के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़े, नहीं तो फिर गोली खाने के लिए तैयार रहें। पुलिस ने जिस तरह वांछित इनामी नक्सली गौतम पासवान, सहदेव यादव और अन्य नक्सलियों के घर कुर्की गई की है, उसी तरह से फरार चल रहे अन्य नक्सलियों के विरुद्ध भी कुर्की की जाएगी। उन्होंने कहा कि आक्रमण और शशिकांत के साथ कई बार पहले भी मुठभेड़ हो चुकी है, जिसने पुलिस ने कई हथियार और गोली बरामद की है। टीएसपीसी संगठन के कई नक्सली गिरफ्तार कर जेल भी भेजे गए हैं।

बरामद हुअस सामान

टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के साथ पुलिस की हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने उग्रवादी के ठिकाने से एक वॉकी टॉकी, वायर ,आर्मी पैटरनल क्लॉथ, दो मोबाइल चार्जर, दो सोलर प्लेट, खाना पकाने का बर्तन, 20 किलो चावल, ताजा सब्जी, कंबल, पिट्ठू बैग और दैनंदिनी में प्रयोग होने वाले कई कई चीजें बरामद की है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...