Homeदेशचुनावी बांड का खेल : खरीददार का पता नहीं पार्टियों को मिल...

चुनावी बांड का खेल : खरीददार का पता नहीं पार्टियों को मिल गए पैसे !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
चुनावी बांड की अब नयी -नयी कहानी सामने आ रही है। यही कहानी यह बता रही है कि यह आजाद भारत का सबसे बड़ा फ्रॉड था और सबसे बड़ा घोटाला भी। भला को सुप्रीम कोर्ट का कि जिसने समय से पहले ही इस खेल का भंडाफोड़ किया और और इसे गैर संवैधानिक बताते हुए बंद भी किया। लेकिन जबतक बंद हुआ तब तक इस बांड के जरिये खरबो रुपये की लूट कर दी गई। इस क्झेल में कोई एक दल शामिल नहीं है। सभी पार्टियों ने इस खेल को अंजाम दिया है।            
चुनाव आयोग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मिले चुनावी बॉन्ड का पूरा डेटा गुरुवार शाम वैबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया। डेटा के प्रारंभिक विश्लेषण में करीब 618.73 करोड़ रुपए मूल्य के 1628 बॉन्ड के खरीदारों का पता नहीं चला जो बॉन्ड राजनीतिक दलों द्वारा भुना लिए गए।    

खरीदे गए और पार्टियों द्वारा भुनाए इन 1628 बॉन्ड का ये डेटा मिसमैच है। इनमें सबसे ज्यादा 463.43 करोड़ रुपए भाजपा को तथा 70.27 करोड़ रुपए कांंग्रेस को मिले। सार्वजनिक किए गए डेटा से पता चला कि सबसे ज्यादा चुनावी बॉन्ड लॉटरी किंग सेंटियागो मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने खरीदे जिसने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी को सर्वाधिक 542 करोड़ और तमिलनाडु में सरकार चलाने वाली डीएमके को 503 करोड़ रुपए का चंदा बॉन्ड के जरिये दिया। भाजपा को इस कंपनी से 100 करोड़ रुपए मिले।

बॉन्ड खरीदारों का पता नहीं, पार्टियों के खाते में रकम जमा
दल – बॉन्ड मूल्य
भाजपा – 463.43
कांग्रेस – 70.27
बीआरएस – 23.55
टीएमसी – 17.01
वायएसआरसी – 8.05
तेलगूदेसम – 7.30
डीएमके – 7.00
एआईएडीएमके – 6.05

टॉप 10 चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियां

फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज – 1368
मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर – 966
क्विक सप्लाई चेन प्रा.लि. – 410
वेदान्ता लिमिटेड – 400.35
हल्दिया एनर्जी – 377.
एसेल माइनिंग – 224.50
वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन लि. – 220
भारती एयरटेल – 198
कैवेंटर फूड पार्क इंफ्रा – 195
एमकेजे एंटरप्राइजेज – 192. 42

ईसी की ओर से जारी डेटा के विश्लेषण से पता चला कि रिलायंस से जुड़ी क्विक सप्लाई चेन प्रा.लि. कंपनी 410 करोड़ रुपए का चुनावी बॉन्ड चंदा देने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी ने भाजपा को 385 करोड़ और शिवसेना को 25 करोड़ रुपए का चंदा दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि 2021-22 में कंपनी का लाभ करीब 22 करोड़ रुपए था लेकिन उसने 360 करोड़ रुपए के चुनावी बॉन्ड खरीदे थे। वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 500 करोड़ रुपए रहा, उसने 50 करोड़ के और बॉन्ड खरीदे।

चुनावी बॉन्ड का डेटा सार्वजनिक होने पर यह भी दिलचस्प जानकारी उजागर हुई कि देश की टॉप पांच कंपनियों व औद्योगिक समूहों रिलायंस, अदाणी, टीसीएस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, इंफोसिस, टाटा, आदित्य बिरला, भारती एंटरप्राइजेज व महिंद्रा ग्रुप में से भारती एयरटेल को छोड़कर किसी का नाम प्रत्यक्ष तौर पर चुनावी बॉन्ड के जरिये राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों की सूची में शामिल नहीं है।

इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट को भारतीय स्टेट बैंक ने हलफनामा पेश कर बताया कि उसने चुनावी बॉन्ड से संबंधी अल्फान्यूमेरिक नंबर सहित सभी जानकारी चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दिए हैं। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कोर्ट को बताया कि शीर्ष अदालत के निर्देशों के संदर्भ में कोई भी विवरण नहीं बचा, जो चुनाव आयोग को नहीं दिया गया है।

राजनीतिक दलों को इन टॉप फाइव कंपनियों से मिला चुनावी बॉन्‍ड से चंदा
भारतीय जनता पार्टी 
कंपनी : राशि
मेघा इंजीनियरिंग : 584
क्विक सप्लाई चेन : 375
वेदांता लिमिटेड : 210
भारती एयरटेल : 180
मदनलाल लिमिटेड : 175.5
(राशि करोड़ रुपए में)

कांग्रेस पार्टी
कंपनी : राशि
वेदांता : 99
वेस्टर्न यूपी पावर : 110
एमकेजे एंटरप्राइजेज : 87
अवीश ट्रेडिंग : 53
फ्यूचर गेमिंग : 50
(राशि करोड़ रुपए में)

आम आदमी पार्टी 
कंपनी : राशि
अवीश ट्रेडिंग : 10
बजाज ऑटो : 08
एमकेजे एंटरप्राइजेज : 07
टोरेंट पावर : 07
ट्रांसवेज एग्जिम : 07
(राशि करोड़ रुपए में)

समाजवादी पार्टी 
कंपनी : राशि
केवेंटर फूडपार्क : 10
टोरेंट फार्मा : 03
(राशि करोड़ रुपए में)

तृणमूल कांग्रेस 
कंपनी : राशि
फ्यूचर गेमिंग : 532
हल्दिया एनर्जी : 281
घारीवाल इंप्रास्ट्रक्चर : 90
अवीश ट्रेडिंग : 45.5
एमकेजे एंटरप्राइजेज : 44.5
(राशि करोड़ रुपए में)

डीएमके
कंपनी : राशि
फ्यूचर गेमिंग : 503
मेघा इंजीनियरिंग : 85
वेस्टवेल गैसेज : 08
अक्सुस लॉजिस्टिक्स : 07
फर्टाइललैंड फूड्स : 05
(राशि करोड़ रुपए में)

वाईएसआर कांग्रेस
कंपनी : राशि
फ्यूचर गेमिंग : 154
मेघा इंजीनियरिंग : 25
रैम्को सीमेंट : 20
ऑस्ट्रो जैसलमेर : 17
ऑस्ट्रो मध्य विंड : 17
(राशि करोड़ रुपए में)

भारत राष्ट्र समिति
कंपनी : राशि
मेघा इंजीनियरिंग : 178
यशोदा हॉस्पिटल : 94
चेन्नई ग्रीनवुड्स : 50
डॉ. रेड्डी लैब्स : 32
आइआरबी एक्सप्रेसवे : 25
(राशि करोड़ रुपए में)

बीजू जनता दल 
कंपनी : राशि
एसेल माइनिंग : 174.5
जिंदल स्टेनलेस : 130
उत्कल एल्यूमिना : 69
रूंगटा सन्स : 50
एमएस एसएन मोहंती : 45
(राशि करोड़ रुपए में)

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...