Homeदेशयूपी में आज दस सीटों पर चुनाव ,दाव पर लगी है यादव...

यूपी में आज दस सीटों पर चुनाव ,दाव पर लगी है यादव परिवार की प्रतिष्ठा !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज यूपी में दस सीटों पर मदतान सुबह सात बजे से ही शुरू हो गए हैं। सुबह में ही अधिकतर बूथों  पर लम्बी कतार होने की खबरे आ रही है। 


बड़ी संख्या  में लोग वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुँच रहे हैं। सबसे ज्यादा युवा और महिलों की कतार लम्बी देखि जा रही है। लेकिन इन सबके बीच यूपी के सबसे बड़ी सियासी यादेव परिवार की प्रतिष्ठा भी आज के चुनाव में दाव पर लगी हुई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार से आज तीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी होना है। अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं। 


आज जिन दस सीटों पर मतदान हो रहे हैं इन पर खड़े  100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

यूपी की जिन 10 सीटों चुनाव हो रहा है उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं।

सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह चुनावी मैदान में हैं।

शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं से और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सपा के उम्मीदवार हैं।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (आगरा), प्रदेश सरकार में मंत्री अनूप वाल्मिकी (हाथरस) की प्रतिष्ठा भी इस चरण में दांव पर है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से और छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली से चुनावी मैदान में हैं।

फतेहपुर सीकरी में भाजपा के राजकुमार चाहर के खिलाफ कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए आज यूपी की 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। जिसमें 1,01,44,345 पुरुष, 87,69,696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

कुल 20415 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 12339 मतदान केंद्र हैं। इन मतदेय स्थलों में से 4390 संवेदनशील हैं। आयोग ने 3 विशेष प्रेक्षक, 10 सामान्य प्रेक्षक, 6 पुलिस प्रेक्षक और 14 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। 1887 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 241 जोनल मजिस्ट्रेट, 668 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2859 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...