HomeदेशNCP Crisis: चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को भेजा नोटिस, प्रफुल्ल...

NCP Crisis: चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को भेजा नोटिस, प्रफुल्ल पटेल का दावा- ‘शरद पवार को मना लेंगे’

Published on

विकास कुमार
चुनाव आयोग ने एनसीपी के शरद पवार गुट को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अजित पवार की ओर से पार्टी पर दावा किए जाने को लेकर शरद पवार गुट से जवाब मांगा गया है। शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग के नोटिस के बारे में जानकारी दी है। दरअसल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की ओर से एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया गया है। वहीं शरद पवार गुट के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि जल्द ही इस नोटिस का जवाब दिया जाएगा। अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पटेल ने कहा कि वे पार्टी के आंतरिक मामलों से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। वहीं प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार हमारे आदर्श बने रहेंगे,और हम चाहते हैं कि हमने जो राजनीतिक निर्णय लिया है उसे वह स्वीकार करें, हम शरद पवार को मना लेंगे।

2 जुलाई को अजित पवार ने कई एनसीपी विधायकों को साथ लेकर बगावत कर दी थी। इसके बाद एनसीपी दो फाड़ में बंट गया था। अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी। जबकि आठ अन्य एनसीपी विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के तौर शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद अजित पवार गुट ने एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करते हुए चुनाव आयोग को लेटर लिखा था। ये देखना अहम होगा कि एनसीपी पर दावेदारी को लेकर चुनाव आयोग क्या फैसला लेता है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this