HomeदेशMaharashtra: NCP नेता एकनाथ खडसे ने ठुकराया था अजित पवार गुट का...

Maharashtra: NCP नेता एकनाथ खडसे ने ठुकराया था अजित पवार गुट का प्रस्ताव, कहा- ‘मैं शरद पवार का वफादार हूं’

Published on

विकास कुमार
एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। खड़से ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के एक करीबी ने उनसे उनके धड़े में शामिल होने को कहा था,लेकिन उन्होंने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया। खडसे ने कहा कि मुझे अजित पवार की ओर से एनसीपी नेता और विधान पार्षद अमोल मिटकरी ने फोन किया, और उनके धड़े में शामिल होने को कहा,मैंने उन्हें साफ-साफ कह दिया कि मैं शरद पवार का वफादार हूं, मैं उनका साथ नहीं छोड़ूंगा।

वहीं जलगांव जिले से खडसे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने इस मामले पर बयान दिया है। महाजन ने कहा कि मुझे यह पता चला कि खडसे अजित पवार धड़े में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मेरी उन्हें सलाह है कि वह शरद पवार को नहीं छोड़ें,उन्हें वरिष्ठ पवार के साथ ही रहना चाहिए।

पूर्व मंत्री खडसे ने 40 साल तक बीजेपी के साथ रहने के बाद 2020 में पार्टी छोड़ दी थी। एनसीपी में शामिल होने के बाद वह महाराष्ट्र विधान परिषद में निर्वाचित हुए। खडसे 2019 तक लगातार छह बार मुक्ताईनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य थे। वह 1987 से अक्टूबर 2020 में अपने इस्तीफे तक बीजेपी के सदस्य थे,लेकिन अब वे पूरी तरह से शरद पवार के साथ खड़े हैं।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this