Homeदेशबिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के फिर से बिगड़े बोल, कहा-'रामचरितमानस में...

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के फिर से बिगड़े बोल, कहा-‘रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है’

Published on

विकास कुमार
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपने विवादित बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चंद्रशेखर ने इस बार फिर रामचरितमानस को लेकर ही टिप्पणी की है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है। जब तक यह रहेगा तब तक वे इसका विरोध करते रहेंगे।

शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है,लेकिन आरजेडी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर ऐतराज जताया है। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जिनको धर्म ग्रंथ के अंदर पोटैशियम साइनाइड दिखता है वे लोग अपनी विचारधारा को अपने पास रखे क्योंकि यह इंडिया गठबंधन की विचारधारा नहीं हो सकती।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चंद्रशेखर के बयान को लेकर इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है,सिंह ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से ही सनातन धर्म को समाप्त करने का विपक्षी दलों ने बीड़ा उठाया है।

चंद्रशेखर अपने विवादित बयानों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं,लेकिन अपने ही शिक्षा मंत्रालय में उनकी एक नहीं चल रही है। हो सकता है कि इसी का गुस्सा वे अपने बयानों से निकाल रहे हैं।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this