अमेरिका के न्यूयॉर्क तक पहुंची आशुतोष पाठक की मुहिम की गूंज, सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की मुहिम का हो रहा असर

0
159

विकास कुमार
सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की मुहिम की अगुवाई आशुतोष पाठक कर रहे हैं। मुख्यधारा की मीडिया ने सुशांत की रहस्यमयी मौत को जैसे भुला दिया था, लेकिन आशुतोष पाठक और उनके फॉलोअर्स ने सुशांत और दिशा सालियान को इंसाफ दिलाने की मुहिम छेड़ दी। आशुतोष पाठक की इस मुहिम को देश के साथ-साथ विदेशों से भी समर्थन मिल रहा है। कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में रहने वाले एनआरआई भी इस मुहिम में क्यू वाइव नेटवर्क का साथ दे रहे हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सल्यान की मर्डर मिस्ट्री पर भी चौंकाने वाले फैक्ट्स का खुलासा क्यू वाइव नेटवर्क ने किया है। क्यू वाइव नेटवर्क के सहयोग से देश में पहली बार जनता की महा अदालत लगाई गई।

आशुतोष पाठक ने अमेरिका में रहने वाले सुशांत के फॉलोअर्स से सोशल मीडिया पर लंबी चर्चा की। इस चर्चा में कई जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान आशुतोष पाठक ने इन मुद्दों पर अपनी राय रखी।

  •  कोर्ट और जांच एजेंसियों ने सुशांत सिंह राजपूत केस में क्या किया?
  •  2021 में सुशांत केस में मीडिया ट्रायल पर रोक लगाई गई थी, लेकिन 2023 तक कोर्ट ने इस केस में क्या किया?
  •  हम सुशांत सिंह राजपूत केस में न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
  •  हम जज के खिलाफ भी केस कर सकते हैं।
  •  हमारी याचिका महामहिम राष्ट्रपति के पास लंबित है।
  •  हम सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए राजनीतिक रूप से भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
  • हम ताकतवर लोगों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
  •  प्रकृति चाहती है कि सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिले।
  •  सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है।
  •  दिशा सल्यान के परिजनों को चुप करा दिया गया।
  •  राजनीतिक शुद्धिकरण का काम भी जारी रहेगा।
  •  SSR वॉरियर्स को पूरा समर्थन रहेगा।
  •  मशहूर और वरिष्ठ वकील निलेश ओझा जी भी हमारी मुहिम से जुड़े हुए हैं।


वहीं कार्यक्रम में मौजूद अन्य भागीदारों ने भी सुशांत केस को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की है।

  •  सुशांत की डेड बॉडी को देखने के बाद ही सुसाइड की थ्योरी पर भरोसा नहीं हुआ।
  •  सुशांत के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलना भी संदेह पैदा करता है।

सुशांत सिंह राजपूत को फॉलो करने वाली एक अन्य महिला भागीदार ने भी अपनी भावनाएं जाहिर की। सुशांत के समर्थकों ने प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश और सीबीआई के डायरेक्टर को भी पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है।

उम्मीद है कि आशुतोष पाठक,SSR वॉरियर्स और क्यू वाइव नेटवर्क की मुहिम एक दिन रंग लाएगी और सुशांत सिंह राजपूत को एक ना एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here