Homeदेशझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने फिर भेजा समन, 24...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने फिर भेजा समन, 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

जमीन खरीद बिक्री मामले में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से समन भेजा है। इस समन में उन्हें 24 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है ।उम्मीद की जाती है कि ईडी हेमंत सोरेन से उनकी और उनके परिवार की बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी।पिछले समन जिसमें उन्हें 14 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी के रांची स्थित स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया था, मुख्यमंत्री हाजिर नहीं हुए और हाजिर होने के बदले अपनी तरफ से कानून व्यवस्था अपनाने से संबंधित पत्र ईडी को एक सचिवालयकर्मी के हाथ भिजवा दिया था। ईडी ने इससे पहले भी 3 नवंबर 2022 को अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री को समन भेजकर बुलाया था।

इसी मामले में ईडी पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जारी कर चुका है समन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 अगस्त 2023 को प्रवर्तन निदेशालय(ED) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचे थे।इसके आलोक में मुख्यमंत्री सचिवालय से डाक लेकर एक कर्मी ईडी ऑफिस पहुंचा था और यहां के अधिकारियों को सीलबंद लिफाफा सौंप गया था। समन जारी होने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से समय मांगे जाने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि समय मांगने की जगह उन्होंने पत्र भेजकर ईडी को कानूनी तरीका अपनाने की सूचना दे दिया। ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में उनसे में आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जा सहित जमीन से जुड़े मामले में पूछताछ करने का अनुमान लगाया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सरकारी समारोह हो और उसके लिए तैयारी की समीक्षा में अपनी व्यवस्था बताते हुए समय मांगे जाने की चर्चा पहले से ही की थी। इसी के मद्देनजर वे 14 अगस्त को ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे थे।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...