आज मुंबई में दशहरा रैली ,शिवसेना के दोने गुट आमने -सामने !

0
205


न्यूज़ डेस्क 

आज मुंबई में दशहरा रैली है। शिवसेना के दोनों गुटों ने आज रैली करने का आह्वान किया है। एक तरफ सीएम शिंदे रैली करेंगे तो दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे भी लोगों को सम्बोधित करेंगे। लोग मुंबई पहुँच रहे हैं। इन रैलियों में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन पर जोर होगा। दोनों गुटों का दावा है कि उनकी रैली में लाखों की संख्या में समर्थक इकट्ठा होंगे। बता दें ठाकरे गुट की रैली शिवाजी पार्क और शिंदे शिवसेना की रैली आजाद मैदान में होगी।      
              बीते 6 दशक से शिवेसना दशहरा के मौके पर रैली आयोजित करती रही है। हालांकि बीते साल पार्टी में फूट पड़ने के बाद दो गुट बन गए और अब दोनों गुटों की अलग अलग रैलियां होती हैं। दोनों गुटों की रैलियों के मद्देनजर मुंबई में पुलिस व्यवस्था सख्त है। 
                 इस रैली को लेकर उद्धव गुट की शिवसेना ने सोशल मीडिया पर भी कई वीडियोज शेयर कर लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की है। सोमवार को जारी किए गए एक वीडियो में शिवेसना की शुरुआत होने से लेकर अभी तक के सफर का जिक्र किया गया है। 
                         शिवेसना (यूबीटी) ने इस दशहरा पर रैली के लिए एक पक्ष, एक विचार और एक मैदान का नारा दिया है। उधर, शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने भी आजाद मैदान की रैली के लिए अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। सोमवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद आजाद मैदान का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली के लिए अहम निर्देश भी दिए। 
                      इस बाबत एक फेसबुक पोस्ट में शिवसेना नेता और सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने कुछ साल पहले एक फैसला किया था। हम बाला साहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। शिंदे ने लिखा- कल इस आजाद मैदान से शिवसैनिकों के मुख से एक बार फिर दहाड़ सुनाई देगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here