DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग समेत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), स्टेनोग्राफर ग्रेड डी और सहायक स्वच्छता निरीक्षक जैसे पदों के लिए भर्ती जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बोर्ड 1499 पदों पर भर्तियां करेगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अप्रैल 2024 तय की गई है। जो उम्मीदवार इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
अधिसूचना के अनुसार, DSSSB आवेदन विंडो 17 अप्रैल, 2024 तक खुली रहेगी। DSSSB भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 1,499 रिक्तियों को भरना है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए 650, ओबीसी के लिए 392, एससी के लिए 185, एसटी के लिए 125 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 146 पद हैं।
आयु सीमा
DSSSB भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 19 मार्च, 2024 तक 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों जैसी कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट निर्धारित मानदंडों के अनुसार दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
DSSSB पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवार और एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से संबंधित लोग बिना किसी आवेदन शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, DSSSB की कुछ रिक्तियों के लिए साक्षात्कार और टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन :
- सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- “करंट ओपनिंग” सेक्शन पर जाएं और संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
