न्यूज डेस्क
इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है और 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी व कुबेर देव का पूजन किया जाता है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा धूम होती है खरीदारी की। मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाती है, उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग धनतेरस के दिन वाहन से लेकर सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। महंगाई के इस दौर में सोना चांदी या फिर वाहन खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं है। लेकिन सोने-चांदी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। इन्हें आप धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।
पीतल का बर्तन | dhanteras 2023 what to buy
धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि हर कोई सोना खरीदने में सक्षम नहीं होता है। अगर आप भी सोना खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो इस दिन पीतल की कोई चीज खरीदें। धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन खरीदें नई झाड़ू |dhanteras 2023 puja time
झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाना भी अच्छा माना जाता है। इस धनतेरस यदि आप सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू जरूर खरीद लें।
चावल | dhanteras 2023 gold price
धनतेरस के दिन घर में चावल जरूर लाना चाहिए। चावल यानी अक्षत को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर में चावल लाने से घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की वृद्धि भी होती है।
गोमेद चक्र | dhanteras 2023 date and time
धनतेरस के दिन घर में 11 गोमेद चक्र खरीदकर लाएं। दिवाली के दिन इन गोमेद चक्र की पूजा करें और इसके बाद इन्हें एक पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि यह काम करने से घर में संपन्नता आती है और घर के लोग निरोगी रहते हैं।
श्रीयंत्र | dhanteras 2023 muhurat time
श्रीयंत्र मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को घर में लाएं और इसकी दीपावली के दिन पूजा करें। ऐसा करने से लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है।
धनिया के बीज | dhanteras 2023 in hindi
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमलें में बो दें। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।

