Homeदेशउत्तर प्रदेश में तेजी पैर पसार रहा डेंगू, सीएम योगी ने अधिकारियों...

उत्तर प्रदेश में तेजी पैर पसार रहा डेंगू, सीएम योगी ने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश

Published on

लखनऊ (बीरेंद्र कुमार): उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के ज्यादा केस है वहां विशेष रणनीत बनाते हुए काम करने पर फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को डेंगू के प्रसार पर नियंत्रण करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया है। जिस क्षेत्र से डेंगू के ज्यादा मरीज आएंगे उसे हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा। इसके बाद वहां अभियान चलाकर चूने का छिड़काव, एंटी लारवा स्प्रे, फागिंग आदि कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि डेंगू के प्रसार पर काबू पाया जा सके। सरकार के इस कार्य से ना सिर्फ डेंगू पर बल्कि मलेरिया जैसी अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

सरकार चला रही जागरूकता अभियान

सरकार द्वारा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यह बताया जा रहा है कि डेंगू से निपटने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू की जांच की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में जांच किट उपलब्ध है, जिसके जरिए जांच के बाद एलाइजा टेस्ट होता है। जब इस टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हो जाती है, तभी डेंगू माना जाता है।

सभी निजी चिकित्सालय और पैथोलॉजी को भी डेंगू के पुष्ट केस मिलने पर उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को करना अनिवार्य कर दिया है। इसके आलावा डेंगू को लेकर बच्चों के जरिए जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर देने का निर्णय लिया गया है। सभी स्कूलों में संचारी रोगों से बचाव के लिए पोस्टर लगाए जाएंगे जिससे छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता लाई जा सके। जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है वहां सुबह 9:00 से 9:15 के बीच 15 मिनट का जागरूकता वीडियो चलाने क्या आदेश दिया गया है। साथ ही यूट्यूब के जरिए भी छात्रों को जानकारी देने की योजना बन रही है।

मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद डेंगू के मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम की व्यवस्था की समीक्षा के लिए दोबारा फील्ड में जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा फील्ड से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर डेंगू के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उठाए जाएं, सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाए तथा सभी नगर निगम और स्थानीय निकायों के द्वारा साफ-सफाई, फागिंग, एंटी लारवा स्प्रे के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...