दिल्ली शराब नीति मामला: CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिर बुलाया पूछताछ के लिए

0
205

न्यूज डेस्क
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन महीने बाद फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, आरोपपत्र में उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली आरोपपत्र में दर्ज 7 आरोपियों में शामिल हैं।

मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस प्रदान करने की दिल्ली सरकार की नीति से कुछ डीलरों को लाभ मिला, जिन्होंने इसके लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी। इस आरोप का आम आदमी पार्टी (आप) ने जोरदार खंडन किया। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया है कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here