दिल्ली: कांग्रेस को झटका: MCD चुनाव में जीतने वाले दो पार्षद AAP में शामिल

0
113

नई दिल्ली: कांग्रेस को मेयर चुनाव से पहले शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये है। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी के अलावा दो पार्षदों बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

आप नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कराया पार्टी में शामिल

बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून को 9639 वोट मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अरफीन नाज को हराया था। अरफीन को 7521 वोट मिले थे। नाजिया ने 2118 वोटों से पार्षद का चुनाव जीता है। वहीं, मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस की सबिला बेगम ने चुनाव जीता था। उन्होंने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम उम्मीदवार सरबरी बेगम को हराया था। सबिला बेगम को 14921 वोट मिले थे। जबकि सरबरी ने 8339 वोट हासिल किए थे। सबिला बेगम ने ये चुनाव 6582 वोटों से जीता था। आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दोनों कांग्रेस पार्षदों और एक कांग्रेस नेता को पार्टी जॉइन करवाई है।

कांग्रेस के पास अब 7 पार्षद

250 वार्डों के दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने 104 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। अब उसके 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी है, ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here