Homeदेशराजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा 'अब लाहौर...

राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा ‘अब लाहौर नहीं कराची.

Published on

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर गुरुवार (2 अक्टूबर) को एक बार फिर पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक ने भारत का डिफेंस सिस्टम भेदने की नाकाम कोशिश की थी, हमारी सेना ने उसे करारा जवाब दिया। रक्षामंत्री ने कहा कि अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई हिमाकत की गई तो उसका भूगोल बदल दिया जाएगा।

रक्षामंत्री ने विजयादशमी के मौके पर गुजरात के कच्छ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इसके बाद भारतीय सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस इलाके तक भारत के डिफेंस सिस्टम को भेदने की नाकाम कोशिश की, जबकि भारत की सेनाओं ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह एक्सपोज कर दिया और दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत की सेनाएं जब चाहें, जहां चाहें और जैसे भी चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी सर क्रीक इलाके में सीमा को लेकर एक विवाद खड़ा किया जाता है। भारत ने कई बार बातचीत के रास्ते इसका समाधान करने का प्रयास किया है, मगर पाकिस्तान की नीयत में ही खोट है, उसकी नीयत साफ नहीं है। जिस तरह से हाल में पाकिस्तान की फौज ने सर क्रीक से सटे इलाकों में अपना मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया है, वह उसकी नीयत बताता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेनाएं और BSF मिल कर मुस्तैदी से कर रही हैं। अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हिमाकत की गई तो उसे ऐसा करारा जबाव मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा। पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this