Homeदेशकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, एक घंटे...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, एक घंटे में तीन बार आई फोन कॉल

Published on

न्यूज डेस्क: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित दफ्तर में शनिवार को धमकी भरे तीन फोन कॉल आए। पहला सुबह 11.25 बजे,फिर 11.32 बजे और तीसरा12.32 बजे। कॉल बीएसएनएल नेटवर्क से किए गए थे। कॉल करने वाले ने फोन ऑपरेटर से कहा कि वह दाऊद इब्राहिम गैंग का है. फिर उसने गडकरी से 100 करोड़ रुपये की मांग कीफोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाला कुख्यात गैंगस्टर जयेश पुजारी है, जो बेलगांव के जेल में कैद है। उसने जेल के अंदर गैर कानूनी तरीके से फोन का इस्तेमाल करके गडकरी के कार्यालय में फोन कर धमकी दी थी।

नागपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय पर फोन पर तीन बार धमकी दी गयी। पुलिस अधिकारी के अनुसार गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को शनिवार को धमकी भरे तीन टेलीफोन कॉल आए। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता को मारने की धमकी देते हुए फिरौती मांगी गयी। बताया गया है कि फोन करने वाले ने दाऊद के नाम का उल्लेख किया। धमकी की सूचना मिलने के पश्चात स्थानीय पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गयी।

नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने के मुताबिक सभी कॉल्स की डिटेल निकाली जा रही है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने भी पड़ताल शुरू कर दी है। गडकरी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this