Homeदेशचंद्रयान 3 के डाटा विश्लेषण ने वैज्ञानिकों को किया अचंभित ,चन्द्रमा की...

चंद्रयान 3 के डाटा विश्लेषण ने वैज्ञानिकों को किया अचंभित ,चन्द्रमा की मिट्टी में मिले सल्फर से चाँद पर होगा निर्माण !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

चंद्रयान 3 द्वारा भेजे गए डाटा का विश्लेषण जारी है। दुनिया भर के वैज्ञानिक डाटा का विश्लेषण कर रहे हैं। चाँद की मिट्टी की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो तत्व मिले हैं उसे वैज्ञानिक भी हैरान है। वैज्ञानिको को लगा रहा है कि जो तत्व चाँद की मिटटी में मिले हैं उससे चन्द्रमा पर निर्माण कार्य को बढ़ावा मिल सकता है। और ऐसा हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब चाँद पर भी बस्तियां बनाई जा सकती है। निर्माण कार्य हो सकते हैं।                      

          बता दें कि चंद्रयान 3 के वहां पहुंचने के 14 पृथ्वी दिनों तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने कई महत्वपूर्ण डेटा इकट्ठे किए। जिसे देख दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान रह गए हैं। प्रज्ञान रोवर द्वारा भेजे गए डेटा से पता चला है कि इसकी मिट्टी में लोहा, टाइटेनियम, एल्युमिनियम और कैल्शियम के अलावा वैज्ञानिकों को हैरान करने वाला सल्फर भी मिला है।            
      अमेरिकी रिसर्च प्रोफेसर जेफरी गिलिस डेविस ने अपने एक लेख में दावा किया कि,”मेरे जैसे ग्रह वैज्ञानिकों को पता है कि चांद के चट्टानों और मिट्टी में सल्फर मौजूद है, लेकिन बहुत कम मात्रा में। इन नए डेटा से पता चलता है कि अनुमान से अधिक सल्फर सांद्रता हो सकती है।”             
           चंद्रयान 3 के साथ गए प्रज्ञान रोवर के पास दो डिवाइस है जो मिट्टी का विश्लेषण करते हैं – पहला अल्फा कण एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर और दूसरा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोमीटर। इन दोनों डिवाइस ने लैंडिंग स्थल के पास की मिट्टी में सल्फर को खोजा है। पहले अनुमान था कि यहां बहुत कम मात्रा में सल्फर है, लेकिन प्रज्ञान ने जो डेटा दिया उसके बाद दुनियाभर के वैज्ञानिकों की धारणा बदली है।
                        अमरीकी रिसर्च प्रोफेसर जेफरी ने अपने इसी लेख में लिखा कि लंबे समय से अंतरिक्ष एजेंसियां वहां अपना बुनियाद तैयार करना चाहती हैं।अब जो सल्फर वहां मिला है इसका इस्तेमाल एक संसाधन के तौर पर सौर सेल और बैटरी बनाने में किया जा सकता है। बता दें कि सल्फर आधारित उर्वरक और निर्माण के लिए कंक्रीट बनाते हैं। इससे बनाये गए कंक्रीट के कई फायदे हैं जैसे जहां नॉर्मल कंक्रीट ईंट को सूखने में हफ्ते या दस दिन का समय लगता है वहीं सल्फर वाली कंक्रीट कुछ ही घंटे में बेहद मजबूत हो जाती है। अब इसकी मदद से चांद पर बेस तो बन सकता है।

Latest articles

डॉक्टर नाओमी वोल्फ ने बिल गेट्स और दवा अपराध को मानवता विरुद्ध बताया

दिल्ली के प्रसिद्ध ताज पैलेस में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 7...

स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर!

पाकिस्तान में अब भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा छाया हुआ है।अब पूर्व क्रिकेटर...

संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, खूब वायरल हो रहा वीडियो

होली और जुमे की नमाज वाले बयान को लेकर चर्चा में आए संभल के...

एमके स्टालिन ने’₹’ का बदला सिंबल, तो BJP नेता अन्नामलाई ने साधा निशाना

तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

More like this

डॉक्टर नाओमी वोल्फ ने बिल गेट्स और दवा अपराध को मानवता विरुद्ध बताया

दिल्ली के प्रसिद्ध ताज पैलेस में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 7...

स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर!

पाकिस्तान में अब भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा छाया हुआ है।अब पूर्व क्रिकेटर...

संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, खूब वायरल हो रहा वीडियो

होली और जुमे की नमाज वाले बयान को लेकर चर्चा में आए संभल के...