Homeदेशदिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा ,बवाना इलाके में घरों में घुसा...

दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा ,बवाना इलाके में घरों में घुसा पानी 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
दिल्ली पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।हरियाणा से दिल्ली में आने वाली मुनक नहर का तटबंध टूटने से राजधानी के बवाना इलाके के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया जिससे लोग घरों में कैद हो गए। मुनक नहर के तटबंध की दीवार टूटने की वजह से आसपास की कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। पूरा इलाका पानी-पानी हो गया है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच कर पानी में फंसे लोगों को नाव से निकाला गया है। अब तक कई लोगों को निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि मुनक नहर की दीवार टूटने से दिल्ली वासियों को भी पानी के संकट का सामना करना पड़ सकता है। मानसून ने लोगों को पानी के संकट से राहत दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुनक नहर के बैराज से पानी गुरुवार तड़के उत्तर पश्चिमी दिल्ली की जेजे कॉलोनी के जे, के और एल ब्लॉक में घुस गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां के हालात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिनमें लोग कमर तक भरे पानी में सिलेंडर लेकर चल रहे हैं और एक-दूसरे को सहारा देते हुए दिख रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नहर का पानी बाहर आने के बारे में हमने आधी रात को ही एनडीआरएफ, बाढ़ नियंत्रण विभाग, लोक कल्याण विभाग और दिल्ली नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया था।’’

उन्होंने बताया कि सोनीपत की तरफ से पानी का प्रवाह कम हो गया है और अधिकारियों ने हरियाणा से नहर के गेट बंद करने का अनुरोध किया है ताकि प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके। यह नहर हरियाणा के करनाल जिले के मुनक में यमुना नदी से निकलती है। अधिकारियों ने बताया कि पानी का प्रवाह नियंत्रित होने के बाद ही मरम्मत का काम शुरू हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पानी का प्रवाह रुकने के बाद ही रेत की बोरियां रखी जाएंगी। प्रवाह को नियंत्रित होने में 24 से 48 घंटे लगेंगे।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से मुनक नहर की दीवार में लीकेज हो रही थी। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी से की गई थी, लेकिन उचित समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से यह हादसा हुआ। अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो शायद आज इस तरह की परिस्थिति पैदा ही नहीं होती। बता दें कि कई महीनों से हरियाणा की ओर से मुनक नहर में पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि नहर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

घटना के बारे में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह मुनक नहर से निकलने वाली एक छोटी नहर का तटबंध टूट गया। मुनक नहर की देखभाल करने वाले हरियाणा के सिंचाई विभाग के साथ समन्वय में दिल्ली जल बोर्ड काम कर रहा है। हरियाणा का सिंचाई विभाग ही नहर का रखरखाव करता है। नहर के पानी के प्रवाह को अन्य छोटी नहर की तरफ मोड़ दिया गया है।’’ आतिशी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि मरम्मत कार्य जारी है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...