Homeदेशकाशी में 10 साल में बाजा विकास का डमरू, बाबा जो चाह...

काशी में 10 साल में बाजा विकास का डमरू, बाबा जो चाह लेते हैं उसे कोई नहीं रोक पाता: पीएम

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में है।यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि काशी में 10 साल में विकास का डमरू बजा है।।बाबा जो चाह जालन ओके के रोक पावेला।अर्थात बाबा विश्वनाथ जो चाह लेते हैं उसे कौन रोक सकता है।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा विद्वानों के बीच आकर ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने जैसा अनुभव हो रहा है।यह दृश्य विश्वास दिलाता है कि अमृत काल में आप सभी युवा देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

सर्व विद्या का केंद्र रहा काशी,फिर से संवर रहा है

पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी सर्व विद्या की राजधानी है।काशी का स्वरूप फिर से संवर रहा है। यह पूरे भारत के लिए गौरव की बात है। मैं सभी विजेताओं को,उनके परिश्रम और प्रतिभा को बधाई देता हूं और जो चूक गए उनका अभिनंदन करता हूं।आप में से कोई भी साथी हारा नहीं है और ना ही पीछे रहा है।आप इस भागीदारी के जरिए कई कदम और आगे आए हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला हर कोई बधाई का पात्र है। मैं सभी विद्वानों का भी आदरपूर्वक धन्यवाद करता हूं।

10 साल में चारों तरफ विकास का डमरू बजा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में काशी में जो विकास हुए हैं,उसके हर पड़ाव, उसकी संस्कृति की इतिहास इस किताब में लांच करता हूं। काशी में रहने वाले महादेव और उनके गण है।जहां महादेव का कृपा हो जाला,महादेव के आशीष के साथ 10 वर्षों में चारों ओर विकास का डमरू बजा है।आज एक बार फिर काशी के लोगों के लिए करोड़ों रुपए का लोकार्पण होना है। 10 वर्षों में विकास गंगा ने विकास को सींचा है। काशी कितनी बदली है, उसे आप सभी ने देखा है। यही महादेव के कृपा की ताकत है,यही काशी का सम्मान है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...