डी राजा ने 2024 में केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

0
169


न्यूज़ डेस्क 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पटना में ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कांग्रेस, भाकपा (माले) और माकपा के नेता पहुंचे। विराट रैली को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
        उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों का कार्य नहीं हो रहा है। दलित, आदिवासी और पिछड़ी जातियों की केंद्र की सरकार अनदेखी कर रही है। इन जातियों के लोगों को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए केंद्र की सत्ता से मोदी सरकार को हटाना होगा। बिहार सरकार ने जातीय गणना कराकर अच्छा कार्य किया है। जातीय गणना पूरे देश में होनी चाहिए।
              राजा ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को हटाकर 2024 में जनपक्षीय सरकार बनानी है, इसलिए विपक्षी एकजुटता जरूरी है। विपक्षी एकजुटता की शुरुआत बिहार से हुई है। उन्होंने पांच राज्यों में हो रहे विधान सभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने का आह्वान किया। भाकपा महासचिव ने कहा कि हमारी पार्टी का स्टैंड विपक्षी एकता को मजबूती देना है। देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाना है इसलिए अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा को हराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here