Homeदेश2047 तक भारत में भ्रष्टाचार और जातिवाद का कोई स्थान नहीं होगा:...

2047 तक भारत में भ्रष्टाचार और जातिवाद का कोई स्थान नहीं होगा: पीएम मोदी

Published on

 

बीरेंद्रकुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटीआई – भाषा को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने कहा कि भारत की जी – 20 की अध्यक्षता में कई सकारात्मक परिणाम आए हैं। और इनमें से कुछ मेरे दिल के बहुत करीब है।

पीएम मोदी के इंटरव्यू की खास बातें

* पीटीआई भाषा को दिये से,इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया का जीडीपी केंद्रीत दृष्टिकोण अब मानव केंद्रीत दृष्टिकोण में बदल रहा है और भारत इसमें उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहा है।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास विश्व कल्याण के लिए भी एक मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकता है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा।भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता की हमारे राष्ट्रीय जीवन में कोई जगह नहीं होगी।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी-20 में हमारे शब्दों और दृष्टिकोण को विश्व ने केवल विचारों के रूप में ही नहीं, बल्कि भविष्य के एक रोड मैप के रूप में देखा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारत को एक अरब भूखे पेट वाले देश के रूप में देखा जाता था ,लेकिन अब यह एक अरब मस्तिष्क और दो अब अरब कुशल हाथों वाला देश है।
किय

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज भारतीयों के पास विकास की नींव रखने का एक बड़ा मौका है। इसे अगले 1000 वर्षों तक याद किया जाएगा।एक दशक से भी कम समय में पांच पायदान की छलांग लगाने की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निकट भविष्य में भारत दुनिया के शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में जी-20 की बैठक आयोजित करने पर पाकिस्तान और चीन की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि भारत के हर भाग में बैठक आयोजित होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध समेत विभिन्न जगहों पर चल रहे अलग-अलग संघर्षों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति एकमात्र रास्ता है।।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साइबर क्षेत्र में अवैध वित्तीय गतिविधियों और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया आयाम पेश किया है। साइबर खतरों को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। साइबर आतंकवाद ,ऑनलाइन कट्टरपंथ और धनशोधन इस खतरे की झलक भर है।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादी अपने नापाक मनसूबों को पूरा करने के लिए डार्क नेट, मेटा वर्ष और क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफार्म का उपयोग कर रहे हैं। राष्ट्रों के सामाजिक ताने ,- बाने अपने पर इसका असर पड़ सकता है उन्होंने कहा कि फर्जी खबरें अराजकता का कारण बन सकती है और उसे समाचार माध्यमों की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंच सकता है इसका इस्तेमाल समाज में शांति के लिए भी किया जा सकता है।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अपराधिक उद्देश्यों के लिए आईसीटी के उपयोग का मुकाबला करने के लिए एक समग्र अंतरराष्ट्रीय संधि करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 9 साल की राजनीतिक स्थिरता के चलते कई सुधार हुए हैं और विकास इसका स्वाभाविक प्रतिफल है।

* प्रधानमंत्री ने कहा कि गैर जिम्मेदाराना वित्तीय और लोक – लुभावन नीतियों के अल्पकालिक राजनीतिक परिणाम मिल सकते हैं ,लेकिन लंबी अवधि में इसकी बड़ी सामाजिक और आर्थिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गैर जिम्मेदाराना वित्तीय नीतियों और लोक लुभावनवाद का सबसे अधिक असर सबसे गरीब वर्ग पर पड़ता है।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए नीतिगत रूप का समय पर और स्पष्ट संचार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति दुनिया के सामने प्रमुख मुद्दा है हमारी जी-20 अध्यक्षता ने ऐसी नीतियों को मान्यता दी है, जिसमें एक देश में मुद्रास्फीति दूसरे देशों को प्रभावित नहीं करती है ।

* पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जी 20 की अध्यक्षता ने तथाकथित तीसरी दुनिया के देशों में भी विश्वास के बीज बोए हैं।कभी केवल एक बड़े बाजार के रूप में देखा जाने वाला भारत अब वैश्विक चुनौतियों के लिए समाधान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत की जी 20 अध्यक्षता का विषय वसुधैव कुटुंबकम सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि व्यापक दर्शन है जो हमारे सांस्कृतिक लोकाचार से लिया गया है।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पिछड़े और उपेक्षित लोगों को संबोधित करने का हमारा घरेलू दृष्टिकोण वैश्विक स्तर पर भी हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जी-20 में अफ्रीका हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है सभी की आवाज सुने बिना विश्व में भविष्य की कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती।

 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...