एमपी के सागर में दलित परिवार के साथ क्रूर घटना, राहुल गाँधी ने सरकार पर किया जमकर  हमला !

0
63

न्यूज़ डेस्क 
एमपी के सागर जिले में जिस तरह से दलित परिवार पर क्रूरता पूर्वक हमले किये गए हैं उससे देश के भीतर भी हलचल मच गई है। इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है।

राहुल गाँधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस दलित परिवार के साथ बीजेपी नेताओं ने जो किया है वो सोच कर ही मन पीड़ा और क्रोध से भर गया। यह शर्म की बात है कि बीजेपी के राज में सरकार पीड़ित महिलाओं की जगह हमेशा उनके गुनहगारों के साथ खड़ी मिलती है। ऐसी घटनायें हर उस इंसान की हिम्मत तोड़ देती हैं जिसके पास इंसाफ की गुहार लगाने के लिए सिवाय कानून के और कोई रास्ता नहीं होता। राहुल ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, कि हम एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहां कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति भी अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज़ मज़बूती से उठा सकेगा। हम न्याय को दौलत और ताकत का मोहताज नहीं बनने दे सकते।

कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी  का जंगलराज है। यहाँ पहले बीजेपी के नेताओं ने एक दलित लड़की का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसे धमकाते रहे कि ये बात किसी से मत कहना। डरी-सहमी लड़की ने ये बात अपने परिवार को बताई और फिर तमाम मशक्कत के बाद एफआईआर  हुई। इसके बाद से बीजेपी के नेता दलित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने लगे।

जब समझौते के लिए परिवार राजी न हुआ तो लड़की के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।   जब लड़की की मां बीच-बचाव करने आई तो उसे निर्वस्त्र कर दिया। दलित लड़की के भाई की हत्या के बाद से BJP नेता परिवार पर समझौते के लिए तमाम दबाव डाल रहे थे। इसे लेकर तीन दिन पहले समझौते के लिए लड़की के चाचा को बुलाया गया और वहां उनकी हत्या कर दी गई।

अब खबर है कि दलित लड़की अपने चाचा की लाश को एंबुलेंस में लेकर गांव आ रही थी और रास्ते में एंबुलेंस से गिरकर उसकी मौत हो गई। एक साल के अंदर ही दो हत्या और एक दलित लड़की की संदिग्ध मौत, जिसने बीजेपी  नेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

दरअसल यह पूरा मामला सागर जिले की खुरई विधानसभा के बरोदिया नोनागिर गांव का है। जहां पांच दबंगों ने एक शख्स को मार-मारकर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। चाचा का शव लेकर जा रही भतीजी पुलिस की मौजूदगी में बीच रास्ते में अचानक एंबुलेंस से गिर गई जिससे उसकी भी मौत हो गई। मृतिका दलित लड़की के भाई को बीते साल बदमाशों ने सरेआम मौत के घाट उतार दिया था। बीते साल युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बीच बचाव करने गई मां के साथ भी बर्बरता की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here