CoWIN ऐप से नहीं लीक हुआ किसी भी भारतीय का डाटा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

0
234

बीरेंद्र कुमार झा

कोविड-19 महामारी से बचने के लिए भारत सरकार ने CoWIN पोर्टल लांच किया था। इसकी मदद से संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने जैसे काम बेहद आसान हो गए थे। सोमवार सुबह खबर सामने आई कि इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूजर्स का पर्सनल डाटा लीक हुआ है और मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर उपलब्ध है। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि इसमें प्लेटफॉर्म से किसी भी नागरिक का कोई डाटा लीक नहीं हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने किया इसका खंडन

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डाटा लीक से जुड़ी खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया है उन्होंने साफ किया है कि टेलीग्राम पर जो डाटासेट शेयर किया जा रहा है वह पुराना है और पहले चोरी अली हुए टाटा से जुड़ा है । नागरिकों को आश्वस्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नागरिकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है उनका आप पर्सनल डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है केंद्रीय मंत्री ने नेशनल डाटा गवर्नेंस पॉलिसी के बारे में भी बात की।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट में लिखा कि सोशल मीडिया पर CoWIN डाटा लीक होने से जुड़ी कई रिपोर्ट्स के चर्चा में आने के बाद CERT-in टीम ने इस मामले की जांच की। इस जांच के बाद पता चला है कि एक टेलीग्राम बॉट फोन नंबर एंटर करने पर उस नंबर से जुड़ी जानकारी दिखा रहा था इस बोर्ड की ओर से शेयर किया जा रहा डाटा ऐसे डेटाबेस से जुड़ा था जो पहले हुए किसी डाटा ली क्या डाटा चोरी का डाटा दिखा रहा है।

मंत्री ने लिखा कि CoWIN ऐप के डेटाबेस में सीधे तौर पर सेंध लगाई गई है, ऐसा नहीं है।उन्होंने बताया कि नेशनल डाटा गवर्नेंस पॉलिसी फाइनलाइज कर ली गई है और उसके साथ डाटा स्टोरेज एक्सेस और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के लिए एक कॉमन फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here